कालपी: कालपी कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गुमशुदा महिला को उसके पारिवारिक जनों को सौंपा
Kalpi, Jalaun | Jun 2, 2026 कालपी कोतवाली पुलिस ने बीते सप्ताह गुम हुई 30 वर्षीय महिला पूजा पत्नी जय सिंह को बरामद कर लिया है, महिला की गुमशुदगी कोतवाली कालपी में क्रमांक 4/2026 के तहत दर्ज थी। मंगलवार दोपहर 4 बजे पुलिस ने महिला को उपजिलाधिकारी न्यायालय कालपी के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए। न्यायालय के आदेश के बाद महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया।