कालका: रथपुर कॉलोनी से काम के लिए गई 18 वर्षीय युवती लापता, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया है कि मेरी बेटी जिसकी उम्र 18 वर्ष है वह कोठियां में काम करती है। महिला ने बताया है कि वह काम पर गई थी लेकिन अब तक घर वापस नहीं आई है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया है कि मैंने उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।