कालका: नगर परिषद कालका के खर्च हुए फंड की जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यी कमेटी ने चेयरमैन को सौंपी रिपोर्ट
नगर परिषद कालका द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए खर्चे किए गए फंड की जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यी टीम ने अपनी रिपोर्ट नगर परिषद चेयरमैन को आज सौंप दी है। बता दें कि बीते साल अप्रैल महीने में अधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यों पर किए गए खर्चे पर सवालिया निशान उठाते हुए मांग की थी कि सरकार ने जो विकास के लिए जो करोड़ों का फंड दिया है उसमें धांधली हुई है।