भरथना: भरथना बकेवर मार्ग कुवरा स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दो-तीन फीट पानी, राहगीर परेशान
भरथना-बकेवर मार्ग पर कुंवरा स्थित बाईपास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बारिश का पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है। करीब दो-तीन फीट पानी भरा होने से बाइक सवार, पैदल राहगीर और वाहन चालक पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।जन सहयोगी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी जलभराव से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों ओर ऊंची सीसी सड़कबनी है।