रामपुर: टैक्स बार एसोसिएशन रामपुर की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, सिविल लाइन क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में की गई घोषणा
Rampur, Rampur | Jun 22, 2025 रविवार को सुबह दस बजे मिली जानकारी के अनुसार टैक्स बार एसोसिएशन, रामपुर के सत्र 2025-2027 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रवीण कुमार भांडा ने सिविल लाइन क्षेत्र स्थित भारत क्राउन प्लाजा में इसकी घोषणा की। सीए श्री कृष्ण मोहन टंडन को अध्यक्ष, एडवोकेट अज़ीम इक़बाल खां को उपाध्यक्ष घोशित किया गया।