नर्मदापुरम: माखन नगर विधायक ने करताना में स्व. देउबाई पटेल की तेरहवीं में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
माखन नगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शनिवार को करताना पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. देउबाई पटेल की तेरहवीं में शामिल होकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।