आंवला: आंवला समाधान दिवस में 86 शिकायतें आईं, एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में केवल 11 का हुआ निस्तारण
आंवला तहसील सभागार में महीने के पहले सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर दो बजे तक चले इस कार्यक्रम में कुल 86 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से मौके पर केवल 11 शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए।