फारबिसगंज: मदारगंज में दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल, इलाज जारी
सिमराहा थाना क्षेत्र के मदारगंज वार्ड संख्या 13 में दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में तीनों घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायलों में किस्मती खातून, जीन्नत खातून व मोहम्मद समदसी बताएं जा रहे हैं.