फारबिसगंज: फारबिसगंज में नहाय खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ पूजा शुरू
फारबिसगंज में नहाय खाय के साथ शुक्रवार से चार दिवसीय चैती छठ पूजा शुरू हो गई। चैती छठ को लेकर शुक्रवार को बाजार में पर्व के सामान की व्रतियों ने खरीदारी की। छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को छठ व्रतीं दिन भर उपवास रखेंगे। सूर्यास्त के बाद खरना करेंगी। इसके बाद रविवार से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। छठ को लेकर शुक्रवार को बाजार की रौनक बढ़ी रही।