फारबिसगंज: रामनवमी रथयात्रा महोत्सव को लेकर फारबिसगंज के मटियारी में कार्यालय का शुभारंभ किया गया.
रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव को लेकर युवा समिति मटियारी के द्वारा मनोज मंडल के अध्यक्षता में कार्यालय का विधिवत उद्घाटन समारोह किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दु हृदय सम्राट सह भाजपा युवा नेता अभिनव आलोक उर्फ़ किम्मी आनंद,समाजसेवी राम भक्त सौरभ कुमार मिश्रा, सदानद मंडल आदि मौजूद रहे.