फारबिसगंज: राम नवमी रथ यात्रा महोत्सव को लेकर फारबिसगंज के परवाहा में बैठक हुई आयोजित
फारबिसगंज में रामनवमी रथयात्रा महोत्सव को लेकर परवाहा में बैठक आयोजित हुई. इस मौके पर श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. रामनवमी रथयात्रा महोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें अधिक से अधिक लोगों को रामनवमी रथयात्रा महोत्सव में भाग लेने की अपील की गई.