फारबिसगंज: फारबिसगंज के स्थानीय मारवाड़ी अतिथि सदन परिसर में गणगौर महोत्सव का किया गया आयोजन
अग्रवाल महिला मंच की महिलाओं ने फारबिसगंज के स्थानीय मारवाड़ी अतिथि सदन परिसर में गणगौर महोत्सव का आयोजन किया, इस मौके पर महिलाओं और युवतियों ने पति की लंबी आयु एवं मनवांछित वर पाने को लेकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की महोत्सव में महिलाओं ने भजन कीर्त्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।