विदिशा: मिर्जापुर के पास चलती ऑटों मे से 30 किलो सोयाबीन की एक कट्टी चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, थाने मे की शिकायत
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चलती ऑटो से सोयाबीन की कट्टी चोरी होने का मामला सामने आया है। ऑटो चालक वीरेन्द्र रैकवार निवासी करैयाखेडा रोड ने बताया कि रामलीला चौराहे से किसान हेंमत दांगी की 30-30 किलो की 24 कटटी सोयाबीन लेकर उनके गांव कराखेड़ी जा रहा था। शुक्रवार दोपहर 2 बजे मिर्जापुर चौराहे के पास दो युवक बाइक से आए चलते ऑटो से कट्टी उतरकर चुरा ले गए।