ताखा: मसनाई में मुखबिर की सूचना पर विद्युत चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार
Takha, Etawah | Jul 4, 2024 चौबिया थाना के ग्राम मसनाई में बुधवार की शाम 5 बजे मुखबिर की सूचना पर 2017 में दर्ज हुए विद्युत चोरी के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सर्वेश कुमार पुत्र बटेश्वर दयाल को मुखबिर की सूचना पर उसी के घर के पास गांव मसनाई से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के ऊपर विद्युत चोरी का मामला दर्ज था जिसमें लगातार इसकी तलाश की जा रही थी।