हुलासगंज: पुलिस दबिश के बीच दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
हुलासगंज थाना क्षेत्र के जारू गांव निवासी सुबोध मांझी और एक महिला ने पुलिस दबिश से घबराकर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। दोनों पर हुलासगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। शनिवार शाम करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हुई।