कटिहार: नगर निगम में महापौर द्वारा जनता दरबार का किया गया आयोजन, सुनी लोगों की समस्याएँ
हर सोमवार की तरह इस बार भी दोपहर 2 बजे महापौर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपने फरियाद लेकर पहुंचे हुए थे। जनता दरबार में सड़क, जल जमाव, जमीन संबंधित समस्याएं आए हुए थे। जहां महापौर उषा देवी अग्रवाल बारी-बारी से सभी लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निदान को लेकर आश्वासन दिया।