फतुहा: नदी थाना में विभिन्न मामलों में ज़ब्त 1000 लीटर देशी-विदेशी शराब की गई नष्ट
Fatwah, Patna | May 22, 2026 नदी थाना में विभिन्न कांडों में जब्त 1000 लीटर देशी विदेशी शराब को फतुहा डीएसपी कार्यालय के पास विनष्ट किया गया है। शराब का विनष्टीकरण न्यायालय के आदेश के उपरांत किया गया है। मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में फतुहा अंचलाधिकारी मुकेश कुमार,नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के साथ-साथ उत्पाद निरीक्षक भी मौजूद रहे हैं। सभी शराब को विनष्ट करने के बाद जमीनदोज किया गया है।