इंदौर: सोनम रघुवंशी के घर शिलांग पुलिस ने की पूछताछ, भाई गोविंद ने कहा- वह संजय वर्मा को नहीं जानते
Indore, Indore | Jun 18, 2025 शिलांग पुलिस दो दिनों से इंदौर में डेरा जमाए हुए है,इस दौरान टीम ने सबसे पहले राजा के घर पहुंचकर उसके परिजनों से बात करते हुए उनके बयान दर्ज किये और उसके बाद आज दोपहर में आरोपी सोनम रघुवंशी के घर शिलांग की पुलिस पहुंची,इस दौरान टीम ने सोनम के भाई गोविंद सहित उनके माता-पिता से बात की,पुलिस ने सोनम रघुवंशी और उसके व्यवहार से जुड़ी कुछ जानकारी ली है।