इंदौर: जिला न्यायालय के खाते से ₹64 लाख की ऑनलाइन ठगी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने गुजरात से पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Jun 18, 2025 क्राइम ब्रांच की टीम ने जिला न्यायालय परिसर स्थित एसबीआई ब्रांच से 64 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में गुजरात से पितापुत्र साहिल रंगरेज और साजिद सत्तार को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में बैंक मैनेजर पुनीत तिवारी ने 64 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि जिला न्यायालय का ही अकाउंट है जिसमें पैसे रखे हुए थे