बंजरिया: मंगलवार शाम हुई तेज बारिश के कारण जानपुल चौक से अवधेश चौक तक सड़क पर जलजमाव हो गया
मंगलवार शाम हुई तेज बारिश के कारण जानपुल चौक से अवधेश चौक जाने वाली सड़क पर जलजमाव हो गया। जिसके कारण इस मार्ग से आने जाने वाले लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय चिकित्सक डॉ पी पी रंजन ने कहा कि सड़क पर अधिक पानी होने के कारण विद्यालय परिसर में भी जलजमाव हो गया। उन्होंने नाला की उड़ाही के साथ तत्काल सड़क से जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की है।