कासगंज: सोरों कोतवाली पुलिस ने 25 क्वार्टर अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
सोरों कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम अमित पुत्र राजेशकांत है। आरोपी सोरों के गांव मलिकपुर का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी का कब्जे से 25 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।