खिजरसराय: पुलिस ने बक्थर गांव से एक वारंटी को किया गिरफ्तार
खिजरसराय थाना क्षेत्र के बक्थर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को थाना लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने सोमवार की रात करीब 10 बजे बताया कि बक्थर गांव से वारंटी कारू यादव को गिरफ्तार किया गया है।