शाहबाद: नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सभासद ने अनशन की चेतावनी दी, अधिशासी अधिकारी पर लगाए आरोप
नगर पालिका परिषद के नामित्व सभासद महेंद्र वाल्मीकि और यदुवीर सिंह ने संयुक्त रूप से मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे जलकल विभाग का रियलिटी चेक किया। 59 कर्मचारियों में मात्र 16 कर्मचारी मिले। आरोप है शेष कर्मचारियों को फर्जी तरीके से लगाकर उनका वेतन आहरित किया जा रहा है।