मिर्ज़ापुर: सरदार पटेल चौराहा से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म शताब्दी पर निकाली गई एकता पदयात्रा, तिरंगा लेकर निकले छात्र
सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर सरदार पटेल चौराहा से एकता पदयात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में यह एकता पदयात्रा निकाली गई थी। जिसमें नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया के अलावा अन्य भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।