पठारी: शासकीय हाई स्कूल की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, स्कूल प्रशासन को कब्जा सौंपा
शासकीय हाई स्कूल विसराही की भूमि से अतिक्रमण हटाया, सीमा चिन्ह स्थापित कर स्कूल प्रबंधन को सौंपा कब्जा .. तहसील पठारी अंतर्गत स्थित शासकीय हाई स्कूल विसराही की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस कार्रवाई के तहत स्कूल परिसर की सीमाओं को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए पुनः स्पष्ट रूप से सीमा चिन्ह स्थापित किए गए