महोबा: नगारा घाट के बुजुर्ग किसान ने कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर खाया जहर, पोती की शादी की चिंता में उठाया आत्मघाती कदम
Mahoba, Mahoba | Jul 7, 2026 72 वर्षीय किसान बाबूलाल राजपूत ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार फसल बर्बाद होने, इस बार बुवाई न होने और करीब तीन लाख रुपये के कर्ज के चलते वह मानसिक तनाव में थे। पोती की शादी की चिंता भी उन्हें सता रही थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की