कांके: लालपुर थाना क्षेत्र में घरों में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध
Kanke, Ranchi | Mar 28, 2026 लालपुर थाना क्षेत्र में घरों में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को निरुद्ध किया गया। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि नाबालिग अकेले ही घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार नाबालिग चोरी किए गए जेवरात को एक कबाड़ी दुकानदार को बेच देता था।