अतर्रा: चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आए युवक की शुक्रवार दोपहर नहर में डूबने से हुई मौत
Atarra, Banda | May 16, 2026 चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आए एक युवक की शुक्रवार दोपहर नहर में डूबने से मौत हो गई। कई घंटे तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम चचेरे भाई ने नहर में युवक का सिर देखा, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने नहर से शव बाहर निकाला। 16/5/2026 को पुलिस ने सव का पंचनामा भर सव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया है