कैराना: चोरी व अवैध हथियार बरामदगी के अलग-अलग मामलों में कैराना स्थित न्यायालय ने 3 दोषियों को सुनाई सजा
Kairana, Shamli | Jul 18, 2024 एसपी रामसेवक गौतम ने बताया है कि चोरी व अवैध हथियार बरामदगी के तीन मामले कोर्ट में विचाराधीन चल रहे थे, जिनमें तीन अभियुक्त हैं। गुरुवार को कैराना स्थित न्यायालय ने तीनों मामलों में फैसला सुनाया है। न्यायालय ने तीनों अभियुक्तों को दोषी करार दिया है और उन्हें सजा सुनाई है।