अलवर: सरिस्का को हाईटेक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाया जाएगा, 5 करोड़ का एमओयू साइन
Alwar, Alwar | May 26, 2026 सरिस्का टाइगर रिजर्व में अब पर्यटकों का सफर और रोमांचक होगा। सैलानियों को उनकी अपनी भाषा में जंगल और वन्यजीवों की पूरी जानकारी मिलेगी। वे अपने अनुभव भी मातृभाषा में साझा कर सकेंगे, जिसका अनुवाद कर अन्य पर्यटक पढ़ सकेंगे। सरिस्का को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए जयपुर में वन मंत्री मौजूद रहे।