हरदा: जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, डेढ़ महीने से नहीं मिला वेतन
Harda, Harda | Jul 16, 2026 जिला अस्पताल में आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत कार्यरत सफाईकर्मियों, सुरक्षा गार्डों और वार्डबॉय ने गुरुवार सुबह मानदेय भुगतान में देरी के विरोध में करीब दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अस्पताल की नई बिल्डिंग के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने बैठकर अपनी नाराजगी जताई और शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की।