पूरनपुर: मटैना कॉलोनी हरदोई ब्रांच नहर में फंसा मिला अज्ञात युवती का शव, पुलिस निकालने का कर रही प्रयास
घुघंचाई थाना क्षेत्र के गांव मटैना कॉलोनी के पास हरदोई ब्रांच नहर की झाल में गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात युवती का शव राहगीरों ने झाल में फंसा देखा और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव मिलने की सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गया है।