कायमगंज: गांव मंसूर नगर में खेत की मेड विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार लोग हुए घायल, वीडियो हुआ वायरल
कायमगंज कोतवाली के गांव मंसूर नगर में खेत की मेड काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव निवासी कप्तान के खेत की मेड दूसरे पक्ष ने काट दी थी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का इलाज के बाद मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस जांच में जुटी