झाझा: धीपलपहड़ी गांव में हुई मारपीट में घायल 3 लोगों का रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज,1घायल को सदर अस्पताल जमुई किया रेफर
Jhajha, Jamui | Feb 26, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के धीपलपहड़ी गांव में गाली गलौज दिये जाने का विरोध किये जाने पर 3 लोगों के साथ बेरहमी से गांव के ही दो लोगों ने मारपीट किया जिसमें एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान गोपी पुजहर उसकी बहन बोनी देवी और उसका बहनाई अर्जून पुजहर के रूप में हुई। बेहतर इलाज हेतु गोपी पुजहर को सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया।