कोंडागांव: 4-5 अगस्त को स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक-कर्मचारियों का प्रदेश स्तरीय आंदोलन
छग स्वामी आ.संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ ने प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव के नेतृत्व में 4 एवं 5 अगस्त 2026 को दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय आंदोलन की घोषणा की है। आंदोलन संविदा शिक्षक एवं कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आयोजित किया जाएगा।संघ की प्रमुख मांगों में कलेक्टर समिति व्यवस्था समाप्त कर शिक्षा विभाग में समायोजन,वार्षिक वेतन वृद्धि सहित अन्य मांग है।