आगर शहर में ध्वनि प्रदूषण और लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग पर लगाम लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने बुधवार शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई आगर–बड़ौद रोड चौराहा पर शाम करीब 6 बजे शुरू की गई।यातायात थाना प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि अभियान के दौरान मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलें विशेष रूप से जांच के दायरे में रहे