नर्मदापुरम: विवेकानंद घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान में परिवहन मंत्री ने किया श्रमदान
विवेकानंद घाट पर सोमवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विवेकानंद घाट पहुंचे और उन्होंने स्वयं श्रमदान कर घाट की सफाई में हिस्सा लिया। घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री ने स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर घाट की सफाई की।