गिरिडीह: आईसीआर रोड स्थित श्री आदि आदि दुर्गा मंडप में बड़की मैया और छोटकी मैया का भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन
शहर के आईसीआर रोड स्थित श्री आदि आदि दुर्गा मंडप में स्थापित बड़की मैया और छोटकी मैया का प्रोसेशन के साथ भव्य विसर्जन किया गया।मंगलवार रात करीब 11 बजे विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गई।श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा को कांधा पर उठाकर पूरे भक्ति और उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली।