हनुमानगढ़: लोको पायलट एरिया में मिला गोवंश का कटा हुआ सिर, आक्रोशित गो भक्तों ने अज्ञात व्यक्ति पर गोवंश की हत्या का लगाया आरोप
जंक्शन के लोको पायलट एरिया में सोमवार को गोवंश (बछड़े) का कटा हुआ सिर मिलने से गोभक्तों में रोष फैल गया। काफी संख्या में गोभक्त मौके पर जुटे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सूचना पर जंक्शन थाना से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित गोभक्तों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।