पीलीबंगा: पीलीबंगा क्षेत्र के एक युवक से ₹6.50 लाख की धोखाधड़ी, चार आरोपियों पर मामला दर्ज
पीलीबंगा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ 650000 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।पुलिस ने आज गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित वीरेंद्र सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी लुढ़ना ने आरोप लगाया कि चार नामजद आरोपियो ने प्रार्थी के साथ 650000 की धोखाधड़ी की। पीलीबंगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।