शाहजहांपुर: कोर्ट मैरिज करने पहुंचे युवक की पिटाई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में कचहरी के बाहर मंगलवार को कोर्ट मैरिज करने पहुंचे एक युवक की महिला के परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना एसपी कार्यालय के पास हुई। बताया जाता है कि युवक अपनी प्रेमिका को कचहरी के अंदर छोड़कर बाहर आया ही था कि तभी मायके पक्ष ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिय