सागर नगर: लाखा बंजारा झील एलिवेटेड कॉरिडोर पर असामाजिक तत्वों की करतूत, रेलिंग उखाड़ी
लाखा बंजारा झील पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर पर असामाजिक तत्वों ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगी लोहे की रेलिंग उखाड़ दी। यह स्थिति सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सामने आई। नगर निगम द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं विकास कार्यों पर सवाल खड़े करती हैं। नागरिकों ने कड़ी कार्रवाई और कॉरिडोर पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।