घोसी: गहन मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने खपुरा मोड़ पर आवागमन किया बाधित
गहन मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन दलों के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने घोसी जहानाबाद मुख्य सड़क मार्ग पर खपुरा मोड़ के समीप आवागमन को पूरी तरह बाधित कर दिया। हालांकि दौरान थाना अध्यक्ष ददन प्रसाद एवं अंचलाधिकारी सुधीर कुमार तिवारी शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मुस्तैद थे।