घोसी: घोसी बाजार में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस का आयोजन किया
स्थानीय बाजार में महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम मशाल जुलूस निकाला। 9 जुलाई को महागठबंधन के द्वारा बिहार में चक्का जाम करने का आह्वान किया है उसी को लेकर स्थानीय बाजार में यह मशाल जुलूस निकाला गया। राजद के नेताओं ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आह्वान पर निर्वाचन आयोग के द्वारा गहन मतदाता पुनरीक्षण का विरोध करना है।