घोसी: थल्लुबिगहा गांव के पास नहर मार्ग पर ऑटो पलटा, एक युवक जख्मी, पीएचसी घोसी में इलाज जारी
घोसी वंशी बिगहा मुख्य नहर मार्ग पर थल्लुबिगहा गांव के समीप एक ऑटो पलटने से ऑटो पर सवार एक युवा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक नालंदा जिले के तेल्हारा बाजार का रहने वाला शाहिल वर्मा बताया जाता है। जो अपने पिता के साथ वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से दर्शन कर अपने गांव वापस लौट रहा था।