मिहींपुरवा: चौधरी गांव में मुहर्रम त्यौहार को लेकर थाना प्रभारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
ब्लॉक मिहींपुरवा क्षेत्र के चौधरीगांव में मंगलवार शाम करीब 5 बजे मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रद्युम्न सिंह ने की। इसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, ताजियादार और ग्रामीण उपस्थित रहे।