औराई: मिर्जापुर गांव में जदयू नेता बने साइबर ठगी का शिकार, मोबाइल हैक कर ₹92 हजार लूटे
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत के मिर्जापुर निवासी जदयू नेता मो. वसीम का मोबाइल हैक कर साइबर शातिरों ने 92 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस मामले को लेकर रविवार शाम करीब 4 बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे उनका मोबाइल अचानक से ब्लैक आउट हो गया।