शाहजहांपुर में दिव्यांग को उसकी बैसाखी से पीटने का वीडियो सामने आया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पिटाई करने वाला व्यक्ति सिकंदरपुर कला गांव की प्रधान का बेटा बताया जा रहा है। हालांकि पब्लिक ऐप वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है ।