पटोरी: जोरपुरा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ, सुमित महाराज ने सुनाया भागवत महात्म्य
पटोरी प्रखंड के जोरपुरा स्थित हनुमान मंदिर के समीप बबलू चौधरी के आवासीय परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक सुमित जी महाराज ने प्रथम दिन ‘भागवत महात्म्य’ का विस्तार से वर्णन किया। श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा का रसपान कर रहे है।