औरैया: ककोर मुख्यालय पहुंची प्रभारी मंत्री ने कहा, सरदार वल्लभभाई पटेल ने अखंड भारत बनाने के लिए किया महत्वपूर्ण कार्य
शनिवार को ककोर मुख्यालय पर पहुंची जनपद की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने रन फॉर यूनिटी की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अखंड भारत को बनाए जाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री भी इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं और भारत को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं।